सोमवार, 24 जनवरी 2022

चुनाव के जुबानी जंग में मुद्दों पर बात करो,....

 यू पी विधान तथा अन्य 4 राज्य िधान सभा चुनाव के जुबानी जंग में जो लोग निम्नांकित मुद्दों को छोड़कर जातिवाद या मुफ्त बिजली के दावे कर रहे हैं,लाखों सरकारी नौकरियों की घोषणा कर रहे हैं,वे पाखंडी हैं !जो निम्न मुद्दों पर योगी सरकार को पराजित करना चाहते हैं, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं!

पहले इन मुद्दों पर बात करो! जब डबल इंजन सरकार ये नही कर पाई, तो केंद्र से पंगा लेकर कोई बुआ बहुआ कुछ नहीकर सकता ! अत: या तो मुद्दों पर बात करो,वरना अपनी अपनी गुंडा वाहिनी गैंग के साथ सैफई में फिल्मी हिरोइनों का डांस देखो!
असल मुद्दे:-
*1. विगत साढ़े 7 साल में कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया ?*
*2. गंगा मैया कितनी साफ हुई ?*
*3. बुलेट ट्रेन के कितने कोच तैयार हुए ?*
*4. मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा ?
*5. कितने दागी नेता जेल गए ?*
*6. धारा 370 हटाने के बाद कितने कश्मीरी पंडित वापिस कश्मीर पहुंचे ?*
*7. कितने कश्मीरी पंडितों का घर मिला ?*
*8. डीजल पेट्रोल कितना सस्ता हुआ ?*
*9. मंहगाई कितनी कम हुई ?*
*10. लाहौर और करांची पर कहाँ तक कब्जा किया ?*
*11. सेना को कितनी स्वायत्ता मिली ?
*12. चीन थर-थर कब कितना कांपा ?*
*13. क्या देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आ गया ?*
*14. स्टार्ट-अप इंडिया का क्या हाल है ?*
*15. जवानों का खाना सुधरा क्या ?*
*16. बिहार को 1,25,000 करोड़ का पैकेज मिला ?*
*17. अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं बंद की क्या ?*
*18. ओवैसी और वाड्रा जेल गए क्या ?*
*19. पिछले कार्यकाल में ढेरों विदेशी दौरों से भारत को क्या लाभ हुआ ?
*20. राम मन्दिर के लिये दिये गए चंदे का आडिट कब किससे कराया?
*21. गुलाबी क्रांति गौ हत्या रुकी क्या ?*
*22. डॉलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कितना कमजोर हुआ ?*
*23. कितने स्मार्ट सिटी तैयार हो गये ?*
*24. सांसद आदर्श ग्राम योजना में कितने गाँव खुशहाल हुए ?*
*25. महिलाओं पर अत्याचार सामुहिक रेप के कांड रुके क्या ?*
*26. बीफ एक्सपोर्ट में भारत को एक नम्बर किसने बनाया ?*
*27. 100 दिन की बजाय 7 साल में विदेशों से कितना काला धन वापिस आया?
*28. कितने लोगों को 15 लाख मिले ?*
*29. नोटबन्दी से आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूटी क्या ?*
*30. देश में घूसखोरी बंद हुई क्या ?*
*31. देश में कितनी खुशहाली आई ?*
*32. स्वच्छता अभियान कितना सफल रहा ?*
*33. टैक्स सुधार कितना हुआ ?*
*34. इंस्पेक्टर राज कितना कम हुआ ?*
*35. बैंक का अरबों डकारने वाले कितने पूंजीखोर जेल गए ?*
*36. पार्टी के नाम पर काली कमाई वाले कितने नेता जेल गए ?*
*37. कितने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खुले ?*
*38. हिंदी का उपयोग कितना बढ़ा ?*
*39. सिंचाई की सुविधा कितनी बढ़ी ?*
*40. 600 आंदोलनकारी किसानों शहादर पर माफी मांगी क्या? यूपी में गन्ने का भुगतान हुआ क्या?
*41. कितने नए वैज्ञानिक प्रयोग हुए ?*
*42. सबको आवास मिल गया क्या ?*
*43. अदालतों में कितने जज नियुक्त हुए ?*
*44. भारत कितने दिन में विश्वगुरू बनेगा ?*
*45. कॉमन सिविल कोड लागू हो गया क्या ?*
*46. बलूचिस्तान को भारत में मिला लिया क्या ?*
*47. नेपाल से रिश्ते अच्छे हुए कि ख़राब ?*
*48. देश की इकॉनोमी कैशलेस हो गई है क्या ?*
*49. हिन्दू तिथि से नववर्ष को सरकारी मान्यता मिल गई क्या ?*
*50. रामसेतु को ऐतिहासिक स्थल बनाया कि नहीं ?*
*51. संसद, विधानसभा में महिलाओं को
33 फीसदी आरक्षण मिला क्या ?*
*52. लोकपाल नियुक्त हुआ या नहीं ?*
*53. कितनी नदियों को जोड़ा गया ?*
*54. शिक्षामित्रो से किया वादा पूरा किया क्या ? जबकि अपने संकल्प पत्र में रखा और बनारस की रैली में खुद कहा फिर भी कुछ नही किया !*
*55. दाऊद पकड़ाया क्या ?*
*56. शिक्षा प्रणाली में कितना सुधार हुआ ?
* ये सवाल देश के नागरिक की हैसियत से 2014 के भाषणों और चुनावी घोषणा पत्र के मद्देनजर बीजेपी से अवश्य पूछना चाहिये!
धन्यवाद...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें