सोमवार, 20 मई 2013

सत्ता की खोट छिपी क्रिकेटी सट्टे की ओट .....[dohe]


बालीवुड   डी कम्पनी , मिलकर  खेलें खेल .

 सट्टा खोरों ने पिया ,आई पी एल का तेल ..



शोषण-उत्पीडन-दमन, हत्या-रेप  विमर्श .

सभी हासिये पर गए , जनता के संघर्ष ..



टू -जी थ्री -जी रेल की,कोलगेट की खोट .

छिपी कुशासन कालिमा ,आईपीएल की ओट ..


बंसल गए अश्वनी गए, गए राजा -कनिमोजि .

ये सब तो गंगू भये ,क्रिकेटर भये भोज ..

                   
     श्रीराम तिवारी