गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

*जन्म-दिन* *की* *बधाई*🌻

साभार : 'वरिष्ठ सेवानिवृत्त साथी,Admin:-Rajendr Jain GMTI

🌻 *जन्म-दिन* *की* *
बधाई
*🌻
*साहित्यकार, कवि लेखक, विचारक, आदरणीय पंडित श्री श्रीराम तिवारी जी को " *वरिष्ठ सेवानिवृत्त ग्रुप* " के समस्त सदस्यों की ओर से *70* वे *जन्म-दिन* की हार्दिक
बधाई
एवं शुभकामनाएं। श्री तिवारी जी ने आज अपने जीवन के यशस्वी *69 वर्ष* पूर्ण कर लिए हैं। *आपका जन्म* 22 दिसंबर 1952 को *सागर* जिले के गांव *पिड़रुवा* में हुआ। *शिक्षा* आपने डॉ सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से विज्ञान (पीसीएम) में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। आप छात्र जीवन से ही विद्यालय विश्वविद्यालय के स्मारिका में आलेख एवं रचनाएं लिखी। *दूरभाष प्रचालक* के पद पर *06 सितंबर 1974 को गाडरवारा* जिला जबलपुर मे दूरसंचार विभाग में ज्वाईन किया । आप 28 मई 1976 को स्थानांतरण होकर इंदौर आ गए। इंदौर में नेहरू पार्क स्थित ट्रंक में डयूटी ज्वाइन की गई । बाद में आपका प्रमोशन हो गया और स्थानांतरण स्पेशल सर्विस/ 197 में हो गया! 2011 मे विशेष सेवा सेक्शन से अंतिम प्रमोशन CTS के रूप होने के कारण आपका स्थानांतरण उपमंडल अभियंता (एफ आर एस) मेघदूत पार्क मे हो गया।
आप उपमंडल अभियंता (एफआरएस) मेघदूत पार्क से 31 दिसंबर 2012 को (CTS) मुख्य दूरभाष पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त *हुए*।
*विशेष*:-आपका विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान रहा है। उनमें से कुछ इस प्रकार है:- विभाग की सेवा में काम करते हुए कर्मचारी संगठन मे सक्रिय भूमिका निभाई। आप काफी वर्षों तक मजदूर यूनियनों से जुड़े रहे हैं। आप 16 वर्षों तक बीएसएनएलईयू के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रहे हैं एवं 10 वर्षों तक ऑल इंडिया में यूनियन पदाधिकारी के रूप में कार्य किया है। हंसमुख, बेबाक विचारों के धनी, मिलनसार एवं सेवाभावी श्री तिवारी जी को विभाग में कार्यरत होते हुए *प्रशंसित/ सम्मानित* भी किए गए। आपकी साहित्य में गहन रुचि रही है। आपकी चार पुस्तकें भी प्रकाशित हुई । प्रथम काव्य संग्रह *अनामिका* 1991 में प्रकाशित हुआ था। आपका दूसरा काव्य संग्रह *शतकोटीमंजरी* सन 2000 में प्रकाशित हुआ है। तिसरी -साठ पन्ने एवं चोथी -काव्यानुभूति प्रकाशित हुई है। आप सेवाकाल के दौरान विभिन्न जन-संगठनों, ट्रेड यूनियन तथा साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। विभाग में दूरभाष पर्यवेक्षक के पद पर रहने के साथ ही कर्मचारी कल्याण बोर्ड, समन्वय समितियों, कवि सम्मेलनों तथा सामाजिक संस्थाओं मैं सक्रिय सदस्य रहे हैं। आपने वेद, पुराण शास्त्र सहित सभी धर्मों के सद्ग्र्ंथ पढ़े हैं और भौतिकवादी दर्शन के साथ साथ पाश्चात्य दर्शन का भी गहन अध्यन किया है।
आपकी कई पुस्तकों की पांडुलिपियां तैयार होने को हैं। उचित समय पर प्रकाशित कर दी जाएंगी ! इसके अलावा आप 2007 से लगातर अपने ब्लाग www.janwadi.blogspot.com पर लिखते ऱहे है। 2008 में रवीशकुमार ने NDTV पर और टाइम्स ऑफ इंडिया के मुखप्रष्ठ पर विशेष कालम में आपके ब्लॉग लेखन की प्रशंसा की थी और दिल्ली दूरदर्शन ने 12 जनवरी 2011 से 31 जनवरी 2011 तक *विवेकानंद* पर आपकी स्पीच प्रसारित की थी। आदरणीया भाभी श्रीमती उर्मिला तिवारी मैडम जी स्वास्थ्य लाभ ले रही है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। भाभी जी को क्रिटिकल ब्रांकल अस्थमा है ! मेदांता में चार साल से लगातार इलाज चल रहा है। अतः तिवारी साहब सतत उनकी सेवा में लगे हुए हैं। हम सभी सदस्य शीघ्र स्वस्थ होने की एवं लंबी आयु की कामना करते हैं। आदरणीय तिवारी साहब सीनियर सिटीजंस आनंदम इंदौर के सम्मानित सदस्य रहे है। हम सभी सदस्य *श्री श्रीराम तिवारी जी* *के* *दीर्घायु** होने की कामना करते हैं। आप सपरिवार खुश रहे स्वस्थ रहे यही हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं।
🙏🌹🙏💐🙏🎂🙏🎄🙏🌲🙏🌻🙏🌲🙏🎂🙏🪴 *श्री श्रीराम तिवारी जी* *का* *मोबाईल नंबर- 94254-80722 पर आप अपनी शुभकामनाएं दे सकते हैं।*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें