मंगलवार, 10 अगस्त 2021

संघर्ष है तो जीवन है

 चेतना है तो प्राण हैं 

प्राण है तो स्पंदन हैं 

स्पंदन है तो भावननाएँ  हैं 

भावनायें हैं  तो विचार हैं 

विचार हैं तो मानवता है

मानवता है तो कला है 

कला है तो संवेदना है 

संवेदना है तो काव्य है 

काव्य  है तो साहित्य है

साहित्य है तो सभ्यता है 

सभ्यता है तो  संस्कृति  है

संस्कृति है तो नैतिकता है  

नैतिकता है तो मानव मूल्य हैं 

मानव मूल्य हैं तो शांति  है

शांति है तो विकास  है

विकास है तो  जागरूकता  है  

जागरूकता  है तो क्रांति है 

क्रांति सफल है तो शांति है  

शांति नहीं तो संघर्ष है 

संघर्ष है तो जीवन है 

जीवन है तो कविता है 

कविता है तो महाकवि हैं 

महाकवि हैं तो महाकाव्य हैं 

महाकाव्य तो धर्म है 

धर्म है तो  विजय  है   

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें