सोमवार, 13 अक्तूबर 2014

इसीलिये इस दौर में वही जीतेगा जो सबसे बड़ा खौआ है।।

 महाराष्ट्र में  भाजपा -शिवसेना का गठबंधन टूट गया।

   खबर है कि  कांग्रेस राकांपा का भी गठबंधन टूट गया।।

   हरियाणा में भी मच रही  दल-दल में  सत्ता की  तकरार।

   यह  विचारों का संघर्ष  नहीं केवल चुनावी  खुन्नस बरकरार।। 

   'सामना ' ने लिखा है की  भाजपा तो  केवल  श्राद्ध  का कौवा है।

   चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि  किसका - कितना  पौवा है।।

    चौतरफा मुश्किलों के दौर में जनता  बहुत  दिग्भर्मित   है। 

     इसीलिये  इस दौर में  वही जीतेगा  जो सबसे बड़ा  खौआ  है।।

                        श्रीराम  तिवारी   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें