रविवार, 26 अक्तूबर 2014

मियाँ ममनून हुसेन आप को भरम है कि आप पाकिस्तान के 'सदर 'हैं !"



   
पाकिस्तानी अखवार "दुनिया न्यूज' के हवाले से खबर है कि  २८ अक्टूबर को डॉ मनमोहनसिंह पाकिस्तान के  राष्ट्रपति  की हैसियत से 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स 'के दीक्षांत  समारोह की अध्यक्षता  करने  जा रहे हैं। दरसल पाकिस्तान के एक जाने-माने आर्थिक शोध संस्थान के अफसरों से गंभीर  चूक हो गई। इस संस्थान के प्रायोजकों ने २८ अक्टूबर को होने जा रहे उक्त वार्षिक समारोह की अध्यक्षता के लिए''पाकिस्तानी इस्लामी गणतंत्र के राष्ट्रपति मनमोहन सिंह''को निमंत्रण दे डाला है। संस्थान के सरकारी आमंत्रण में 'ममनून हुसेन' के स्थान पर 'मनमोहनसिंह ' का नाम छप गया है। हालाँकि  यह गलती  दुरुस्त कर ली गई किन्तु  तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि यह निमंत्रण पत्र कतिपय गणमान्य अतिथितयों तक  भी पहुँच चूका था। डॉ मनमोहनसिंह जी के नाम का  एक निमंत्रण पत्र पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टेबल पर  भी रखा है जो  उनका मजाक उड़ा  रहा है।   मानो कह रहा हो कि "मियाँ ममनून हुसेन आप को भरम है कि  आप पाकिस्तान के 'सदर 'हैं  !"
                                                        श्रीराम तिवारी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें