मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

अपना हिंदुस्तान देख ले!

!! कैसा है शमशान देख ले !!
!! चल मेरा खलिहान देख ले !!
!!अगर देखना है मुर्दे को !!
!!भूंंखा कोई किसान देख ले !!
!! सर्वनाश का सर्वे कर कर !!
!! पटवारी धनवान देख ले !!
!! पोर अंगूठा टिका टिकाकर!!
.!! सेठ कोई बेईमान देख ले !!
!! घावों में हैं नमक रगड़ते !!
!! सरकारी अफसरान देख ले !!
!! राम और राज दोनों रूठे हैं !!
!! मुख मलीन मुस्कान देख ले !!
!! कुर्की की डिक्री पे अंकित !!
!! गिरता हुआ मकान देख ले !!
.!! सम्मन मिला कचहरी से जो!!
!! वह अधिग्रहण फरमान देख ले !!
!! अखवारी विज्ञापन झूँठे!!
!! उजड़े गाँव उत्थान देख ले !!
!! क्या घूमता है विदेश में ?
!! खुद अपना हिंदुस्तान देख ले!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें