बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

फासीवाद के लक्षण क्या हैं?

फासीवाद के लक्षण क्या हैं। कब और कैसे आता है, फासीवाद की पूर्व चेतावनी पर राजनीतिक विचारक डॉ. लारेंस ब्रिट ने काफी शोध किया है।
1) बात-बात पर राष्ट्रवादी नारे लगाना, प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल करना, रैली-जुलूस और सार्वजनिक सभा को झंडे से पाट देना है।
2) मानवाधिकार हनन, टार्चर, हत्या, कैदियों को गायब कर देना।
3) धार्मिक अल्पसंख्यक, उदारवादी, कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट को ठिकाने लगाना। 4) सेना का आधिपत्य।
5) पुलिस को असीमित अधिकार देना।
6) पितृसत्तात्मक व्यवस्था को बढ़ाते हुए तलाक, गर्भपात, समलैंगिकता जैसे मामलों को दबा देना।
7) मीडिया पर साम, दाम, दंड, भेद के जरिये नियंत्रण। सरकारी नियमन के बहाने मीडिया की आजादी को समाप्त कर देना, और अघोषित सेंसरशिप लगाना।
8) राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सनक पैदा कर देना।
9) कारपोरेट के हितों की रक्षा।
10) श्रमिक संगठनों और श्रमिक कानूनौं को धीरे-धीरे समाप्त करना, क्योंकि संगठित मजदूर खतरे की घंटी हैं।
11) धर्म और सत्ता का गठबंधन बनाकर रखना।
12) बौद्धिक वर्ग, कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का तिरस्कार।
13) चुनाव को येन-केन-प्रकारेण जीतने की जुगत।
14) मतदाताओं को कंट्रोल करने के लिए सरकारी मशीनरी और सरकार समर्थक मीडिया का इस्तेमाल करना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें