बुधवार, 9 मार्च 2022

भारत रूस का कर्ज उतार रहा है...

 वैसे तो रूस ( तत्कालीन सोवियत संघ ) के हम भारतीयों पर बहुत ऐहसान हैं,किंतु 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान ये परमााणविक पनडुब्बियां बंगाल की खाड़ी में सोवियत संघ (अब रसियन फेडरेशन) ने भारत की रक्षा के लिये भेजीं थीं! यह याद रखा जाए कि जब अमेरिका ने पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमला करने के लिये सातवां बेड़ा भेजा था! तब दुनिया में रूस के अलावा किसी ने भारत का साथ नही दिया था!

अब UNO में रसिया-यूक्रेन युद्ध के मसले पर रूस के खिलाफ लाये जा रहे हर प्रस्ताव पर,मतदान से बाहर रह कर भारत वही कर्ज उतार रहा है! नरेंद्र मोदी सरकार ने इंदिराजी द्वारा स्थापित भारत सोवियत मैत्री का जो मान रखा और अपने मित्र रूस का साथ दिया, वह प्रशंसनीय है! विदेश मंत्रालय ने तटस्थ विदेश नीति अपना कर सही स्टैंड लिया!
बधाई
!
May be an image of outdoors

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें