शुक्रवार, 4 मार्च 2022

रात भयानक सपना देखा!

 रात बहुत भयानक सपना देखा!

मैंने देखा की रूसी सैनाओं ने उक्रेन में आग लगा दी है ! चैरनोबिल परमाणु रियक्टर जल रहे हैं, उस आग में उक्रेनी आबाल वृद्ध नर नारी जीवत जल रहे हैं,उनके साथ साथ रुसी सैनिक भी झुलस रहे हैं!
अमेरिका और नाटो के प्रत्याक्रमण से पुतिन भूमिगत हो गया है,लेजेंस्की का अता पता नही है! अमेरिका के जंगी जहाज मध्य- पूर्व के आसमान से हथियार गिरा रहे हैं,चूँकि उक्रेन में कोई लेवाल नहीं बचा है,अत: ये अमेरिकी और नाटो देशों के अस्त्र-शस्त्र तालिवानियों-पाकिस्तानी आतंकियों के हाथ लग गये हैं,कुछ अलकायदा द्वारा लूट लिये गये हैं !
पाक मिलिट्री और कश्मीरी आतंकी भारत पर हमले की तैयारी कर रहे हैं! पेट्रोलियम उत्पाद बहुत मँहगे होने लगे हैं,माल ढुलाई मंहगी होते जाने से भारत की अर्थव्यवस्था पर बिपरीत असर पड़ने लगा है,आसन्न संकट के बावजूद भारत के संत महात्मा सत्य अहिंसा अस्तेय,ब्रह्मचर्य की चर्चा में लीन हैं! विदेश मंत्रालय ने पंडित नेहरु के पंचशील सिद्धांतों का जाप करना शुरू कर दिया है! पहले आक्रमण न करने और रूस के *पुराने एहसानों* को याद रखते हुए भारत विश्व शांति के सिद्धांतों का अनुपालन कर रहा है! भारत का मूल मंत्र है *युद्ध नही शांति चाहिये* इसीलिये हर फोरम में भारत
*युद्ध नही बातचीत* का आह्वान कर रहा है!
अचानक सुबह 5 बजे का अलार्म बज उठता है....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें