शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

शब्दों को सम्मान दें क्योंकि शब्द ही ब्रह्म है !

 शब्द *रचे* जाते हैं,

शब्द *गढ़े* जाते हैं,
शब्द *मढ़े* जाते हैं,
शब्द *लिखे* जाते हैं,
शब्द *पढ़े* जाते हैं,
शब्द *बोले* जाते हैं,
शब्द *तौले* जाते हैं,
शब्द *टटोले* जाते हैं,
शब्द *खंगाले* जाते हैं,
... इस प्रकार
शब्द *बनते* हैं,
शब्द *संवरते* हैं,
शब्द *सुधरते* हैं,
शब्द *निखरते* हैं,
शब्द *हंसाते* हैं,
शब्द *मनाते* हैं,
शब्द *रूलाते* हैं,
शब्द *मुस्कुराते* हैं,
शब्द *खिलखिलाते* हैं,
शब्द *गुदगुदाते* हैं,
शब्द *मुखर* हो जाते हैं
शब्द *प्रखर* हो जाते हैं
शब्द *मधुर* हो जाते हैं
... इतना होने के बाद भी
शब्द *चुभते* हैं,
शब्द *बिकते* हैं,
शब्द *रूठते* हैं,
शब्द *घाव देते* हैं,
शब्द *ताव देते* हैं,
शब्द *लड़ते* हैं,
शब्द *झगड़ते* हैं,
शब्द *बिगड़ते* हैं,
शब्द *बिखरते* हैं
शब्द *सिहरते* हैं
... परन्तु
शब्द कभी *मरते नहीं*
शब्द कभी *थकते नहीं*
शब्द कभी *रुकते नहीं*
शब्द कभी *चुकते नहीं*
... अतएव
शब्दों से *खेले नहीं*
*बिन सोचे बोले नहीं*
शब्दों को *मान दें*
शब्दों को *सम्मान दें*
शब्दों पर *ध्यान दें*
शब्दों को *पहचान दें*
ऊँची लंबी *उड़ान दें*
शब्दों को *आत्मसात करें*
उनसे उनकी बात करें,
शब्दों का *अविष्कार करें*
गहन सार्थक *विचार करें*
... क्योंकि
शब्द *अनमोल* हैं
ज़ुबाँ से *निकले बोल हैं*
शब्दों में *धार होती है*
शब्दों की *महिमा अपार होती* है
शब्दों का *विशाल भंडार* होता है
और
... सच तो यह है कि
*शब्दों*
*का*
*भी*
*अपना*
*एक 🌐 संसार होता है*
🙏🙏
*शब्दों को*सम्मान दें क्योंकि शब्द ही ब्रह्म है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें