गुरुवार, 2 सितंबर 2021

गति का तीसरा नियम।

प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया बराबर

 और विपरीत दिशा में होती है। 

न्यूटन का यह नियम सार्वभौम है।  

अन्य देशों का पता नहीं 

किन्तु भारत भूमि पर यह नियम 

सर्वथा सर्वकालिक और सत्य है।   

यद्यपि मेरे देश का अतीत 

और स्वर्णिम  इतिहास रहा है,

किन्तु भारत के सनातन शत्रु, 

भूमिपुत्रों को मज़बूर करते रहते हैं कि, 

वे  केवल अपने वतन कि गुलामी, 

का घटिया इतिहास ही याद रखें।  

भारत के चिर शत्रुओं की मजहबी आंधी 

जब जब चली उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप, 

 हर बाहरी आक्रमण के दौर में 

वतनपरस्तों ने अपना शीश दिया ,

शहादत  दी बलिदान दिया  

आजादी के बाद अब धैर्य चूक गया  

 और चूँकि प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया, 

बराबर और विपरीत दिशा में अवश्य होती है। 

इसीलिये अहिंसा और पंचशील की बात करने वाली कौम 

अब मन  मारकर अपना स्वाभिमान नहीं खोती  

अब  भारत माता अपने नसीब पर नहीं रोती 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें