शनिवार, 30 जुलाई 2022

भाजपाईयों की नजर में कांग्रेस पार्टी एक गंदी नाली है!

 असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा *शरमा जी* पहले कांग्रेस में हुआ करते थे किंतु भाजपा ने अपने खानदानी मुख्यमंत्री सोनोवाल को हटाकर एक भूतपूर्व कांग्रेसी को असम का मुख्यमंत्री बना दिया !

कर्नाटक के नये नवेले मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई पहले कर्नाटक के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रह चुके हैं! उनके पिता श्री आर एस बोम्मई भी कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुआ करते थे! इसी तरह श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड भाजपा में पहुँचे और केंद्रीय मंत्री बन बैठे!
लेकिन उसकी बहुत बड़ी कीमत भाजपा ने चुकाई है! रविशंकर प्रसाद,जावड़ेकर और डॉ. हर्षवर्धन जैसे खानदानी भाजपाई मंत्रियों को हटाकर मोदी जी ने दलबदलू कांग्रेसियों का सम्मान किया है!
याद रखने वाली बात यह है कि भाजपाईयों की नजर में कांग्रेस पार्टी एक गंदी नाली है! किंतु उस गंदी नाली के जीवाणु जब भाजपा रूपी राजनैतिक थाली में पहुँचते हैं,तो वे सत्ता के छप्पन भोग हो जाते हैं!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें