शनिवार, 5 जून 2021

कोरोना संकट के कुछ तथ्य

 कोरोना जनित संकट के दौरान कुछ तथ्य जो सामने आए..

*1.* अब कोई भी दुनियाँ का सबसे ताकतवर देश नहीं रहा! महामारी ने सबको एक पलड़े में बिठा दिया!
*2.* चीन कभी अपनी गलती नही मानता और किसी की नही सुनता!
*3.* यूरोपीय देश उतने शिक्षित और सुसंस्कृत नहीं जितना हम अब तक सोचते रहे!
*4.* भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विश्व में सबसे ज्यादा है।
*5.* कोई पादरी, पुजारी या मौलवी एक भी रोगी को ठीक नहीं कर सका! *मारना और बचना - सब प्रकृति के हाथ में है!
*6.* स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और प्रशासन ही असली हीरो हैं,क्रिकेटर और फिल्मी सितारे नहीं!
*7.* बिना उपयोग के विश्व में सोना,चाँदी और खनिज तेल का कोई महत्व नहीं।
*8.* पहली बार पशु एवम् पक्षियों को लगा कि यह संसार उनका भी है!
*9.* तारे वास्तव में टिमटिमाते हैं यह विश्वास महानगरों के बच्चों को पहली बार हुआ!
*10.* हम और हमारे बच्चे बिना *'जंक फूड'* के भी जिन्दा रह सकते हैं!
*11.* साफ, सुथरा और सादा जीवन जीना कोई कठिन कार्य नहीं है।
*11.* पैसा ताकतवर है,किंतु कोरोना ने पैसे वालों को नही छोड़ा!
*12.* भारतीय शासक निष्ठुर हैं,मजदूरों की मदद के बजाय विपक्ष पर झूँठे आरोप लगाने में जुटे रहे!
*भारतीय सभ्यता और संस्कृति संसार में सर्वश्रेष्ठ है, इसका पालन कीजिए!
Uma Kant Pandey and अविनाश खाडिलकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें