सोमवार, 25 जून 2018

'संघ परिवार' हिंदूधर्म और हिंदुत्व !

  • अभी तक जितना अध्ययन मैने किया है, तदनुसार वेद,उपनिषद,गीता,रामायण और महाभारत में तो 'हिंदू'शब्द नही है!बहुत संभव है कि भारतीय उप महाद्वीप के आर्य, अनार्य,द्रविड शैव,वैष्णव शाक्त, गाणपत्य, जैन और बौद्ध मतों के साझे निष्कर्ष को 'सनातन धर्म' कहा गया है! और विदेशी हमलावरों ने ही इस उपमहाद्वीप के जन्मना निवासियों को हिंदू कहा होगा!जहां तक धर्म के रूप में 'हिंदू' शब्द की उत्पत्ति का सवाल है,भारतमें इस्लामके आगमन पर 'सिंधु'शब्द के फारसी उच्चारण से यह उत्पन्न हुआ है। यह सब जानते हुये भी 'संघ परिवार' हिंदूधर्म और हिंदुत्व के नाम पर सत्ता की राजनीति कर रहा है ! कुछ प्रगतिशील लोग भी जाने अनजाने धरमांधता पर चोट करने के बजाय हिंदू धर्म को निशाना बनाते रहते हैं, इससे संघ को खाद पानी मिलता रहता है और उसकी आनुषंगिक राजनैतिक पार्टी भाजपा की खेती भी भरपल्ले से चल रही है!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें