बुधवार, 12 मई 2021

आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त युवा...

 आधुनिक युवा तकनीकी रूप से बिजनेस मैनेजमेंट या बाजारीकरण की नजर में तो काबिलियत रखते हैं किन्तु उन्हें विश्वव्यापी सभ्यताओं के संघर्षों और उनके ऐतिहासिक द्वंदों की कोई खबर नहीं है। वे यह भा नहीं जानते कि आधुनिक साइंस ने दुनिया में केवल वैज्ञानिक क्रांति ही नहीं की है,बल्कि साहित्य,कला संगीत और मानवीय सरोकारों को बेनजीर बुलंदियाँ दी हैं!

आधुनिक कम्प्यूटरीकृत युवाओं के समक्ष संसार का अथाह ज्ञान कोष संचित रखा हुआ है!किन्तु फिर भी वे लोकतंत्र,यूरोपियन रेनेसा,फ्रेंच रिवोल्युशन,अमेरिकी क्रांति, सोवियत अक्टूबर क्रांति,चीनी की सर्वहारा एवं सांस्कृतिक क्रांति के बारे में कुछ नहीं जानते। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के बारे में वे कुछ नही जानते!विज्ञान के फलस्वरूप अतीत की सामाजिक आर्थिक क्रांतियों से दुनिया पर हुए विश्व व्यापी सकरात्मक असर की उन्हें कोई जानकारी नहीं है ! वे तो मोबा. पर पवजी अथवा टीवी पर ट्वंटी ट्वंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में ही खोे रहते हैं,जबकि इसी उम्र में गांधी,नेहरु,भगतसिंह,आजाद और सुभाष चंद्रवोस सारी दुनिया को चमत्क्रत कर रहे थे!
आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त युवाओं को नहीं मालूम कि यह आधुनिक संचार क्रांति या वैज्ञानिक समग्र क्रांति जिस साइंस की देंन है ,उसी साइंस ने दुनिया में सामंतवादी- शोषणकारी राजनीति को पलटने का काम भी किया है। विश्व व्यापी साइंस की खोजों ने ही यूरोप में पहले -पहले सामंतवाद पर प्रजातंत्र को बढ़त दिलाई थी।
यूरोप में युवा लेखकों साहित्यकारों ने सिर्फ 'चर्च' की प्रभुसत्ता को ही चुनौती नही दी थी, बल्कि उसे नियंत्रित करने का काम भी किया था ! दुनिया भर के गुलाम राष्ट्रों और पूर्व के उपनिवेशों को मुक्त कराने में साइंस और साहित्य दोनों की भूमिका प्रमुख रही है। साइंस ने राजनैतिक -आर्थिक -सामाजिक क्षेत्र में जो भी अनेक क्रांतिकारी उलटफेर किये हैं।
ये क्रांतिकारी परिवर्तन ही मार्क्सवाद या साम्यवाद के उत्प्रेरक रहे हैं। इसी समग्र वैश्विक क्रांतिकारी दर्शन ने दुनिया को क्रांति की नयी राह दिखाई है । वैज्ञानिक भौतिकवाद ही साम्यवादी दर्शन का मेरुदण्ड है।
इंटरनेट कम्प्यूटर एंड्रॉयड मोबाइल धारक आधुनिक युवाओं को यह ज्ञान भी होना चाहिए कि ये तमाम आधुनिक भौतिक संसाधन सिर्फ समय की बर्बादी के लिये नही बल्कि गरीबी,भुखमरी,अशिक्षा और कोरोना जैसी महामारियों से लड़ने और मानवता को बताने के लिये हैं!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें