शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

विदेशी निवेश हम लाएंगे!

कुछ लोग कहते रहे सत्ता पर बिठा दो हमें,
अयोध्या में राम लला मंदिर हम बनवाएंगे!
कुछ लोग कहते रहे सत्ता की कमान सौंप दो,
गंगा विकास की सारे देश में हम ही बहाएंगे!!
कोई कहे लोकपाल लाऊंगा ईमानदार रहूँगा,
मौका एक मिलजाये कुछ करके दिखाएंगे!
कोई करे जोड़ तोड़ चुनावी जीत-हार का,
करेंगे ईवीएम छेड़छाड़ जीत कर दिखाएंगे!!
कोई कहे गांधीवाद;कोई कहे समाजवाद,
कोई कहे पूँजीवाद विदेशी निवेश हम लाएंगे!
कोई चाहे रामराज;कोई चाहे शिवशाही,
कोई चाहे भारत में हम साम्यवाद लाएंगे!!
कोई जपे जातिपांत को कोई जपे खाप को,
कोई कहे क्षेत्रियता के वोट हम जुटाएंगे!
कोई रोवे पंथ को कोई रोवे मज़हब को,
कोई कहे साम्प्रदायिक फसल हम उगाएंगे!!
कोई कहे अगड़ों की,कोई कहे पिछड़ों की,
कोई कहे दलितों की भीड़ हम जुटाएंगे!
कोई कहे सीबीआई का दुरुपयोग हो रहाहै,
कोई कहे भ्रस्टोंको चुनचुन जेलभिजवाएंगे!!
कोई कहे हम देश की सब संपदा बेच-डालेंगे,
जो होंगे बदनाम तो क्या नाम न कमाएंगे!
डाल-डाल नेता हैं और पात-पात दल दल,
बहुत कमहैं जो कहें कि हम देशको बचाएंगे!!
श्रीराम तिवारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें