बुधवार, 28 मई 2014

मेग्ज़िमम मोदी हुए ,मिनिमम है सरकार।।




   जनतंत्र के क्षितिज पर ,बेहतर हैं  आसार।

  मेग्ज़िमम   मोदी हुए   ,मिनिमम  है  सरकार।।

  मिनिमम  है सरकार ,  शक्तियाँ  पीएम ओ में सारी।

  मंदिर -कश्मीर -विवाद  ,आरक्षण की मारामारी। 

  नक्सलवाद आतंक, सुलझेंगी  समस्याएं अब  सारी

 अच्छा किया जनता ने ,देकर जनादेश यह भारी।।


 श्रीराम तिवारी

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें