बुधवार, 31 दिसंबर 2014

नया साल मुबारक हो !

        सभी को नया  साल  मुबारक हो !

        मित्रो ,बंधुओ, सपरिजनों  सभी को नया साल मुबारक हो !

        सुशासन  और विकाश का ढपोरशंख बजाने वालों  को ,

        कर -कमलों  में झाड़ू लेकर फोटो खिचवाने वालों  को  ,

         चुनावी  ध्रुवीकरण के हेतु साम्प्रदायिक उन्माद बढ़ाने वालों  को ,

         नया साल मुबारक हो !

         कालेधन का राग सुनाने वालों को  ,

        धारा  -३७०  का गीत सुनाने वालों को ,

        दाऊद- हाफिज सईद-सिमी-मसूद आतंकी को -

        पकड़ कर -सजा दिलाने  का दम  भरने वालों को,

        नया साल मुबारक हो !

कांग्रेस के पापों की सजा- भारत की जनता को  देने वालों को  ,

साम्प्रदायिक  उन्माद बढ़ाकर वतन की सत्ता हथियाने वालों को ,

धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यक जन को मूर्ख बनाने वालों को ,

 शोषण -उत्पीड़न -जहालत से  लड़ने  वालों को ,

सीमाओं पर वतन -कौम के 'काम' आने वालों को,

सूखा -पाला -ओलों  की  मार सहने वालों को ,

न्यनतम मजदूरी के हक की लड़ाई लड़ने वालों को ,

भृष्टाचार ,अंधश्रध्दा ,साम्प्रदायिकता ,अंधविश्वास से लड़ने वालों को ,

फेस बुक पर लाइक करने वालों को , 

नया साल मुबारक हो !

 श्रीराम तिवारी 

         

          

       

        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें