बुधवार, 9 नवंबर 2016

यूनाइटेड स्टेट में अबकी बार ट्रम्प सरकार ,,,,,!



 वैसे अमेरिका में कोई भी प्रेजिडेंट बने ,भारत का और भारत के गरीब वर्ग का कोई खास भला नहीं होने वाला। वेशक अमेरिकन डेमोक्रेट्स को भारत के धर्मनिरपेक्ष वुद्धिजीवी लोग कुछ हद तक उदारवादी अवश्य मानते रहे हैं, किन्तु डेमोक्रेट्स हिलेरी पर रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प की जीत से भारतीय जन -मानस  की उम्मीदों को कुछ नयी दिशा जरुर मिलेगी ,क्योंकि मिस्टर ट्रम्पने चुनाव के दरम्यान  व्यक्तिशः भारतीय पीएम मोदी जी और रूस राष्ट्रपति पुतिन की बहुत तारीफ की है। उन्होंने अपने भाषण में  इस्लामिक आतंकवाद की , पाकिस्तान की और चीन की बहुत निंदा भी की है। ट्रम्प ने मोदी जी के नारे की तर्ज पर अपने एक भाषण में  कहा था '' यूनाइटेड स्टेट में अबकी बार ट्रम्प सरकार ''!

 स्वाभाविक है कि डोनाल्ड ट्रम्प की महाविजय से रूस और भारत के नेता  बहुत प्रशन्न होंगे !जबकि चीन तथा पाकिस्तान को बहुत धक्का लगा होगा। पाकिस्तान और उसके द्वारा पालित -पोषित आतंकवाद के लिए आज का दिन बहुत ही भयावह है। क्योंकि इधर मोदी सरकार ने ५०० और एक हजार के नोटो को स्थिगित कर पाकिस्तान द्वारा तैयार १२ लाख करोड़ भारतीय नकली मुद्रा बाधित करदी है। उधर अमेरिकी प्रेजिडेंट चुनाव में पाकिस्तान का 'अमित्र' डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव जीत गया है। उम्मीद है कि दोनों शरीफ आज बहुत निराश होंगे ! शायद वे अब सुधर जाएँ और  भारतीय सीमा पर गोलीबारी रोक दें तथा कश्मीर में उत्पात बंद कर दें ! श्रीराम तिवारी !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें