शनिवार, 3 अक्तूबर 2015



  बेहतरीन फॉर्म में चल रही सानिया मिर्जा ने अब चीन में तिरंगा लहरा दिया है । स्विट्ज़रलैंड की अपनी सफल जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ भारत की सानिया मिर्ज़ा ने 'डाँगफेन मोटोओर बुहान 'टेनिस चैम्पियनशिप का ख़िताब जीतकर दुनिया में भारत का गौरव शाली इतिहास बनाया  है।  न केवल यह ख़िताब बल्कि इससे पहले सानिया ने अपनी जोड़ीदार हिंगिस  के साथ मिलकर  विगत एक साल में -इंडियन वेल्स , मियामी चार्ल्सटन , विम्बल्डन ,अमेरिकी ओपन और ग्वांग झू इत्यादि अन्य अन्तरार्ष्टीय खिताब भी जीते हैं। इन उपलब्धियों को हासिल करने के बाद सानिया  मिर्जा ने सावित कर दिया है कि  बाकई वह  'राष्टीय सम्मान' की हकदार है। सभी खेल प्रेमियों को और  भारत का मान बढ़ाने वाली सानिया मिर्जा को ,,,,बहुत-बहुत -बधाइयाँ !

श्रीराम तिवारी




                                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें