आदरणीय
श्री नरेंद्र मोदीजी, प्रधानमंत्री
भारत सरकार नई दिल्ली ।
मान्यवर,
15 अगस्त को लालकिले से आपने देश के गद्दारों और दिमागी नक्सलों पर जो घातक कीटनाशक छिड़का है,वह पूर्णतः कारगर रहा है
बधाई

निवेदन है कि भारत में ही नहीं समस्त संसार में आपके नाम की जय जयकार हो रही है। भारत भूमि पर आपके चाहने वाले करोड़ों ऐंसे हैं जो कि आपकी 12 वर्षीय सरकारी सेवाओं से बंचित हैं। याने कि आप के महान क्रांतिकारी व्यक्तित्व की नजरे इनायत से बंचित हैं। किंतु फिर भी वे आपके और भाजपा के अंधभक्त हैं।
आपके और भाजपा के सत्ता में आने के बाद गरीब सवर्णों को कोई लाभ नहीं हुआ। लाखों सवर्ण ऐंसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, किंतु अपने जातीय अहंकार के कारण गरीबी का तमगा धारण नही किया। लेकिन इसके बावजूद चूंकि वे कट्टर राष्ट्रवादी हैं, वे कट्टर हिंदुत्ववादी हैं ,अत: वे चाहते हैं कि आप शतायु हों। और बेफिक्र होकर आजीवन भारत के शासक बने रहें। क्योंकि आपने दुनिया के सामने भारत का सम्मान जनक चेहरा पेश किया है!
आपकी राष्ट्रवादी -हिंदुत्ववादी विचारधारा से तमाम राष्ट्रवादी अल्पसंख्यक भी प्रशन्न हैं।क्योंकि 12 वर्षों में उन्होंने देखा परखा है कि आपकी कथनी करनी में कोई भेद नहीं है। 'सबका साथ सबका विकास' भारत की चौतरफा विकास यात्रा में गरीब अल्पसंख्यकों को पानी, बिजली और मकान देकर तथा पुरुष पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को उनके मजहबी आतंक से मुक्ति दिलाकर आपने अनेक उचित कदम उठाये हैं।
अब आपको संसदीय लोकतंत्र की खामियों को दूर करना है। मोदीजी आपकी और आपके मंत्रीमंडल की ईमानदारी पर हमें गर्व है और दुनिया चकित है। किंतु निचले स्तर पर भृष्टाचार यथावत् व्याप्त है।आपको भारत की इस भृष्टाचार रूपी केंसर की शल्य चिकित्सा के लिए किसका इंतजार है?
राष्ट्रीय चिंतन तथा दर्शनशास्त्र में आपकी हिंदुत्ववादी वैचारिक यात्रा सहित आपका संपूर्ण बांज्ञ्मय देश के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शुमार कब होगा? मेरा निवेदन है कि आपका समकालीन सफलतम आर्थिक अनुभव और संघ प्रचारक का इतिहास एवं आपके कालजयी कर्मयुग का स्कूल कालेजों में आद्योपांत अध्ययन कराये जाने की व्यवस्था होना चाहिए!
आपके कार्यकाल की एक गंभीर भूल काबिले गौर है। जातीय आरक्षण के कारण योग्यतम् प्रतिभाओं का भारत से पलायन हो रहा है। अजा/ जजा/ ओबीसी वर्ग के गरीब छात्रों को आरक्षण जारी रखा जाए किंतु जो दो पीढ़ी से आरक्षण ले रहे हैं,उन संपन्न लोगों की जगह प्रतिभाशाली निर्धन सवर्णों और अभी तक आरक्षण से बंचित अजा/ जजा/ ओबीसी/सवर्ण सभी निर्धन हिंदुओं को आरक्षण दिया जाय
आपका अंधभक्त:-श्रीराम तिवारी
जय श्रीराम
जय सनातन
जय भारत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें