मुझे भाजपा या मोदी जी का अंधभक्त कहने वाले यदि पढ़े लिखे और किंचित राजनैतिक सामान्य ज्ञान रखते हैं तो वे मेरे ब्लाग:- WWW.Janwadi.Blogspot.com
अथवा श्रीराम तिवारी Inqlabp Jindabad
पर सर्च करें, आप पाएंगे कि मैने 2005 से लेकर 2014 तक लगातार मोदीजी, भाजपा और RSS की पानी पी पी कर आलोचना की है। किंतु जब उनकी सरकार ने धारा 370 हटाई, राम मंदिर का वादा पूरा किया, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत का झंडा गाड़ा, 80 करोड़ निर्धन जनों को कभी भूखा नहीं रहने दिया, कोरोना काल में आनन फानन बैक्सीन बनवाकर चीन अमेरिका और यूरोप को पछाड़ा, भारत की सैन्य शक्ति को भरपूर आगे बढाया और भारत को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाने का यथार्थ संकल्प लिया,तो 2015 के बाद मैने भाजपा और मोदी जी की आलोचना कम कर दी।
लेकिन जब वामपंथी और कांग्रेस के सुर जरूरत से हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के विरुद्ध ज्यादा मिलने लगे तो आत्मा की आवाज पर मैने आर एस एस ज्वाइन कर लिया।और जब तत्कालीन तमिलनाडु सरकार के कतिपय मंत्रियों ने सनातन पर हमला किया, सनातन धर्म को गाजर घास कहा, तब मैंने दुखी मन से वामपंथ को तिलांजलि दे दी।
आजकल संघ की आराधना कर रहा हूँ जय हिन्द 
जय श्री राम
वंदेमातरम्
सत्य सनातन धर्म की जय
हर हर महादेव 
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें