बुधवार, 19 अगस्त 2026

ब्राह्मण क्या है?

 आजकल सारे विश्व में सनातन हिंदू धर्म का बोलबाला है। विशेष तौर पर "ब्राह्मण" शब्द हर तरह के विमर्श के केंद्र में है। JNU की दीवारों से लेकर जंतरमंतर के काकरोची हुड़दंग तक और सपाई विधायक भाटी से लेकर सांसद पप्पु यादव तक, स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर चंद्र शेखर रावण तक ,सभी के कुटिल निशाने पर केवल सनातन धर्म और ब्राह्मण ही हैं। वैसे इन ब्राह्मण विरोधी अभागों का क्या दोष ? जब खुद सनातन विरोधी कांग्रेस,सपा जैसी पार्टियों के ब्राह्मण नेता ब्राह्मणों के दुश्मन बन बैठे हैं । इधर सवर्ण विरोधी कानून लाने को आतुर भाजपा और RSS भी गरीब ब्राह्मणों के हितचिंतक नहीं लगते!

अतः ब्राह्मणों को परमात्मा की ही शरण में सुख शांति खोजनी चाहिए।उससे पूर्व ब्राह्मण क्या है? यह जानने के लिए न केवल गैर ब्राह्मणों को अपितु वंशानुगत जन्मना ब्राह्मण युवाओं को भी ब्रह्म सूत्र, भगवद्गीता, मनुस्मृति और उपनिषदों का आद्योपांत अध्ययनभी करते रहना चाहिए।
वरिष्ठ आई ए एस नियाज़ खान साहब ने एक धांसू और एतिहासिक पुस्तक लिखी है-" ब्राह्मण दि ग्रेट "
यह पुस्तक यदि किसी ब्राह्मण ने नहीं पढ़ी तो वह इसे जरूर पढ़ें। धन्यवाद🙏💕

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें