गुरुवार, 7 सितंबर 2023

लोकतंत्र में,ग का गू कहने का अधिकार*

 कुछ राष्ट्रचिंतकों के समक्ष सवाल उठता है कि जिसे संस्कृत व्याकरण का पर्याप्त ज्ञान न हो, जिसे दुनिया की तमाम सभ्यताओं के सापेक्ष अपनी भारतीय अस्मिता का ज्ञान न हो,जिसे अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का भान न हो,और यदि ऐंसी जंगली बर्बर असभ्य व्यक्ति राजनैतिक कारणों से अपनी ही मातृभूमि के सांस्कृतिक वैभव,सामाजिक ,आध्यात्मिक प्रवाह पर घृणास्पद विषवमन करे, तो क्या किया जाना चाहिए ?

उपरोक्त सवाल के जबाब में मेरा जबाब है कि राजद नेता तेजप्रताप यादव,लल्लन प्रसाद,सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डी एम के नेता स्टालिन तथा उदयनिधि मारान जैसे अहमक नेताओं पर देशद्रोह का मुकद्मा ठोक दिया जाए।
बच्चा यदि बालावस्था में मां का आँचल मैैला कर दे तो मां एक बार नही, अनेक बार हँसते हँसते सहन कर लेती है,किंतु बेटा बड़ा हो जाए और मां के ऊपर थूकने लगे तो, उस बेटे का पागलखाने में इलाज ज़रूरी है! क्योंकि ऐंसे मानसिक रूग्णता ग्रस्त कपूत को सहन नही किया जा सकता!
भारतीय लोकतंत्र में, भारतीय संविधान के तहत यदि किसी को ग का गू कहने का अधिकार* है, तो उस अहमक को राष्ट्र का आदर्श माने या जिन्होंने सच को सच कहा जिन्होंने कहा *सत्यमेव जयते * जिन्होंने कहा *क्रण्वंतोविश्वमार्यम्* और जिन्होंने कहा :-ईश्वर : सर्वभूतानाम्* उनको आदर्श माने?
विश्व की सर्वोत्तम सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक भाषा- संस्कृत और उसकी व्याकरण का सांगोपांग अध्ययन किया है,ऐसे ही महा पुरुषों का भारतीय साहित्य और संस्कृति का प्रतीक माना जाएगा ! जिन महान विद्वतजनों ने *संस्कृत के उच्चतर साहित्य> महाभारत* का आद्योपांत अध्ययन किया है, उसकी गूढ़ व्याख्याओं को समझा है और विज्ञान सम्मत सिद्धांतों से अवगुँठित सूत्रों को समझा है,उनकी ही बात मानेगे या जो दारू खोर हैं, अपनी जातीय हीनता से कुण्ठित हैं,केवल अपना अंधस्वारथ के वशीभूत अपने ही पूर्वजों को अंट शंट बिषवमन करते रहते हैं!
महान ऋषि-मुनियों मुमुक्षु पुरुषों द्वारा आविष्कृत अन्वेषित वर्चुअल इमेज या किसी आदर्श मिथकीय दिव्य पुरुष या इतिहास पुरुष को भगवान का दर्जा देना तो वैसा ही, जैसे कि इन दिनों आरक्षण प्राप्त नर नारी बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भगवान के बराबर दर्जा दे रहे हैं! और यह गलत नहीं है! बाबा साहिब के संघर्ष से जिनका उद्धार हुआ, वे यदि बाबा साहब को भगवान मानते हैं, तो इसमें कुछ गलत नही! इसी तरह यदि हिंदुओं ने शिव दुर्गा, गणेश,काली,बाराह, नर सिंह,बामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण ,बुद्ध ,महावीर को भगवान माना तो किसकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है? जय महाकाल.. श्रीराम तिवारी
See insights
Boost a post
All reactions:
You, Er R. D. Badole, Kapil Rawat and 3 others
Like
Comment
Share

" गुरु कीजे जानकार ,पानी -पीजे छानकर

प्रातः स्मरणीय ,महान दर्शनशाश्त्री ,प्राच्य विद्द्या विशारद ,शिक्षक शिक्षा शास्त्री और स्वाधीनता संग्राम सेनानी-डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए आज हमें देश के समकालीन 'गुरु घंटालों' से सावधान रहने का संकल्प लेना चाहिए !

'गुरु' महिमा पर जिस धर्म ,पंथ -मजहब में जितना ज्यादा महत्व दिया गया,कालान्तर में उस पंथ ,मजहब या धर्म में उतना ही दुराचार ज्यादा तीव्रता से बढ़ता चला गया । गुरुमहिमा का ज्यादा बखान करने वाला अंध समर्थक स्वयं भी एक छोटा मोटा 'गुरु घंटाल' अवश्य हुआ करता है!दूसरों को ज्ञान -ध्यान सिखाने वाले खुद तो जिन्दगी भर ऐय्याशी करते रहते हैं . अंत में दुनिया की नजरों से गिरते हैं या बेमौत मर जाते हैं।ये स्वयम तो मानसिक रोगी होते ही हैं ,मरते-मरते आगामी पीढ़ियों को भी कन्फ्यूज करते चले जाते हैं ।
सिर्फ हिंदू,जैन,बौद्ध ही नही बल्कि इस्लाम और ईसाईयत में तो ऐंसे ऐंसे गुरु घंटाल भरे पड़े हैं कि पुलिस कानून का हाथ उन तक नही पहुंच पाता! ऐंसे ऐंसे मुल्ले मौलवी और आदर फॉदर भरे पड़े हैं,जिनकी चर्चा भी मीडिया में नही हो सकती! क्योंकि वे सपा,बसपा, राकापा,कांग्रेस,जदयू, राजद,और ममता नामक राक्षसी के वोट बैंक को प्रभावित करने में समर्थ हो सकते हैं!
यही वजह है कि किसी मुल्ले,मौलवी,फॉदर के रेपकांड की या उनके द्वारा की जा रही बाचिक हिंसा की चर्चा इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया में नही होती। क्योंकि वहां *सर तन से जुदा * का खतरा मंडराने लगता है।सिर्फ नित्यानंद,जयेंद्र निर्मल बाबा,पाल दिनाकरण,ओसामा-बिन लादेन, भिण्डरावाला या आसाराम की ही बात नहीं है. केवल हिन्दू मुस्लिम -जैन बौद्ध -ईसाई , सिख या अन्य किसी खास 'सिद्धांत' दर्शन की बात नहीं है बल्कि दुनिया के हर धर्म-मजहब में तथाकथित 'अवतार' 'गुरु'उपदेशक-उद्धारक या नए-पंथ के संस्थापक विवादास्पद होते आये हैं!
समकालिक दौर में भी हर धर्म-मजहब में एक सी स्थति है!जहां कहीं किसी धर्म-मजहब में 'कदाचार' दुराचार दिखाई न दे तो समझो उस धर्म-मजहब -पंथ में असहिष्णुता ज्यादा है .उस पंथ या धर्म के लोग डरे हुए हैं या अज्ञानी हैं! जो अपने 'गुरु घंटालों 'को पहचान नहीं पा रहे हैं, वे कूड़मगज ही देशद्रोही होते हैं!जिस तरह एक तानाशाही शासन में आम जनता चुपचाप सब कुछ सहती रहती है,ठीक उसी तरह'कट्टरपंथ' से ओतप्रोत धर्म-मजहब या पंथ में उस के अनुयायी बेहद गुलामी का जीवन जिया करते हैं!उस धर्म, पंथ मजहब या आश्रम में कुछ खास लोग कब्जा जमाकर शेष निर्दोष अनुयाई वर्गको अंधानुकरण के लिए प्रेरित करते रहते है !
गुरुकुल,मदरसा,आश्रम,विद्यापीठ , संकुल इत्यादि में जब वैज्ञानिक और जीवन उपयोगी नैतिक चारित्रिक शिक्षा के बजाय जड़ धर्मान्धता ,विद्वेष ,के बीज वपन बचपन से ही किये जायेंगे तो बेहतरीन राष्ट्र निर्माता या देश भक्ति पूर्ण नयी पीढी का निर्माण कैसे संभव होगा ?जब बचपन से ही रटाया जाएगा की अपने धर्म - मजहब के लिए मर-मिटो 'स्वर्ग या जन्नत' मिलेगी। 'गुरु ' का सम्मान भगवान् से बढ़कर है , गुरु कैसा भी हो! इसीलिए आसाराम, नित्यानंद ,भीमानंद,भोगानंद,तांत्रिक चंद्रास्वामी, या अफजल गुरु कमतर नहीं आंके जा सकते !
जब अफजल गुरु को फांसी दी जा सकती है तो इन तमाम देशद्रोहियों को जेल क्यों नहीं भेजा जा सकता ? हजारों महिलाओं का शील भंग करने वाले ये दुराचारी आसाराम ,नित्यान्नद , भीमानंद गुरु कहलाने के लायक नहीं है . इन पापियों की ताकत शैतान से बढ़कर है,ये पुलिस को,क़ानून को,सरकार को डराते हैं !ये संविधान को नहीं मानते फिर ये देशद्रोही घोषित क्यों न किये जाएँ ? जो निर्दोष नर नारी इन धोखेबाजों के झांसे में आकर इन पापियों के भक्त या चेले बन जाते हैं. अपने पापी पतित गुरु घंटाल को बचाने के लिए कानून और पुलिस को भी धमका ते है!यह बहुत संगीन अपराध है !
आज शिक्षक दिवस पर देश भक्त ,धर्मनिरपेक्ष जनता को संकल्प लेना चाहिए कि :-
" गुरु कीजे जानकार ,पानी -पीजे छानकर "
श्रीराम तिवारी

व्यभिचारों का छद्म सिस्टम नहीं चाहिए।

 फूल अनगिन खिलें वो चमन चाहिए।

शोर काफी हुआ कुछ अमन चाहिए।।
जिसमें ईमान करुणा का परचम फिरे,
चाँद तारों भरा वो नीला गगन चाहिए।
अपने भारत की धरती नंदन वन बने,
दिल में हर शख्स के ये लगन चाहिए।।
कुछ भी रंगरूप हो किन्तु मन एक हो,
जाति मज़हब की सियासत नही चाहिए।
प्यार करुणा की क्यारी बना बागवांन,
बम बारूद का विध्वंश नहीं चाहिए ।।
खार खुशहाल हों और गुल्म रोते रहें,
हमको घटिया सियासत नहीं चाहिये।
खंतियाँ खोद जिनकी जवानी चली गई ,
आजीविका के पवित्र साधन उन्हें चाहिए।।
हद्द असमानता की मिट सकी ना साथियों ,
व्यभिचारों का छद्म सिस्टम नहीं चाहिए।
देखो सब्ज पत्तीं भी हों लाली फूलों पै हो,
जर्रा जर्रा खिले वो हरा भरा चमन चाहिए।।
हो कबीलाई बर्बरता का अवसान हो
विश्व बन्धुत्त्व अमन की लहर चाहिए।
शासक मस्त सत्ता के मद चूर हों बेखबर,
हिप्पोक्रेटिक हिंसक सियासत नहीं चाहिए।।
;श्रीराम तिवारी

नमक से नमक नही खाया जाता

 यद्द्पि मैं राजनीतिशास्त्र का अध्येता नहीं हूँ फिर भी सरसरी तौर पर इतना अवश्य जानता हूँ कि नमक से नमक नही खाया जाता!याने पूँजीवाद का विकल्प पूँजीवाद नहीं होता!याने कांग्रेस की जगह भाजपा को नही बल्कि सर्वहारावर्ग के हरावल दस्तों का शासन होना चाहिये था!

मुझे यह भी मालूम है कि बिना किसी ठोस वैज्ञानिक विचारधारा के और वर्ग चेतना के कोई समग्र क्रांति सम्भव नहीं। मैं यह भी जानता हूँ कि बिना किसी क्रान्ति के कोई 'व्यवस्था परिवर्तन' भी सम्भव नहीं। मात्र २३ साल की उम्र में शहीद भगतसिंह यह सब जान गए थे। मैंने उन्ही के लिखे छुटपुट आलेखों से यह सब जाना है।
फाँसी पर चढ़ने से पहले भगतसिंह जितना कुछ जान चुके थे,उसका एक चौथाई भी मैं अब तक ठीक से नहीं जान पाया हूँ। लेकिन खेद की बात है कि अधिकांस पूँजीवादी दलों के नेता इसका दशमांश भी नहीं जानते। जो तिकड़म या सौभाग्य से सत्ता पा गए,वे भी इस बाबत कुछ नहीं जानते। यदि जानते होते तो वे 'नमक से नमक नहीं खाते'।
सत्ता हासिल करने वास्ते कभी दलित तो कभी सवर्ण को नही उकसाते!देश की जनता क्रांतिकारी विचारों से लेस होती, यदि शहीद भगतसिंह के विचारों को थोड़ा भी समझती,तो आज देश में जातिवाद का नंगा नाच नही होता! आज साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की तूती नही बोलती, बल्कि पूँजीवाद को लतियाकर दिल्ली में 'फ़्रांसिसी क्रान्ति' अथवा महान अक्टूबर क्रांति की तरह कोई 'क्रांतिकारी सरकार' बनाकर जनता वास्तविक विकास का लुफ्त उठाती!

सम्भवामि युगे युगे.

..अधर्म जैसे अपने चरम पर पहुँच चुका था। मथुरा में बैठा कंस स्वयं को ईश्वर बताता था, तो उधर मगध नरेश जरासंध भी ईश्वरत्व का दर्प लिए जी रहा था। कहीं नरकासुर स्वयं को ईश्वर बता कर मानव जाति की प्रतिष्ठा को अपने पैरों तले रौंद रहा था। अब तो उन्हें ही ईश्वर मान कर पूजने वालों की संख्या अधिक हो गयी थी।

धर्म को अपशब्द बोलने वालों की संख्या रोज ही बढ़ती जाती थी और जो ही शक्तिशाली होता वह स्वयं को ईश्वर घोषित कर लेता था। आर्यावर्त की सीमाओं के पार यवनों का आतंक चरम पर था। भारतवर्ष के भीतर भी ऐसी असँख्य राजनैतिक शक्तियां थीं, जो यवनों से मित्रता रखती थीं, उनकी परम्पराओं का पालन करती थीं, उनका सहयोग करती थीं।
और इन सब के मध्य हृदय में धर्म धारण कर जीने वाले सामान्य जन की क्या दशा थी? तो उनके ऊपर असँख्य कर थोप दिए गए थे। गायें ग्वालों की, पर दूध कंस का। खेत किसानों के, अन्न कंस का। ऋषियों के हवन कुंड में हड्डियां डाल कर खिलखिला उठने वाले दैत्य विधर्मी सत्ता से सम्मान पाते थे। तो कहीं जगत कल्याण की प्रार्थना करते घूमते वैरागी सन्तों को पीट पीट कर मार देने वाले दैत्य क्षत्रप बने बैठे थे। देवस्थलों की गरिमा धूमिल की जाती थी, मन्दिर तोड़ दिए जाते थे, यज्ञ रोक दिए जाते थे, ईश्वर की आराधना करने वालों को दण्ड दिया जाता था
सामान्य जन के जीवन के क्षण क्षण पर आतंकियों का अधिकार था। उग्रसेन या वसुदेव जैसे प्रजा के धर्मनिष्ठ नायक आतंकियों की कैद में पड़े थे। बेड़ियां केवल धर्मिक जन के हाथों में ही नहीं लगीं थीं, अब जैसे समूची सभ्यता ही बेड़ियों में जकड़ गयी थी।
ऐसा केवल कुछ दिनों से ही नहीं हो रहा था, ऐसा सैकड़ों हजारों वर्षों से हो रहा था। प्रजा त्राहि त्राहि कर उठी थी। धर्म के उत्थान का कोई मार्ग नहीं सूझ रहा था। अधिकांश जन अब मान चुके थे कि सभ्यता मर जाएगी, धर्म समाप्त हो जाएगा। वे बस किसी तरह अपना जीवन काट लेना चाहते थे। उनका कोई दोष नहीं था, लम्बे समय की पीड़ा मनुष्य की देह ही नहीं तोड़ती, उसके विश्वास को भी तोड़ देती है।
और एक रात! मध्यरात्रि में एकाएक सारे पक्षी चहचहा उठे। गौवें रम्भाने लगीं, बछड़े उछलने कूदने लगे, नदियों का वेग सौगुना हो गया, अधर्म की आंखों पर निद्रा छा गयी, सारी जंजीरें टूट गईं, किंवाड़ स्वतः खुल गए, और नकारात्मकता से भरे उस क्रूर कालखंड की उस काली अंधेरी रात में, बंदीगृह के सीलन भरे भयावह कमरे में, उस चिर दुखिया स्त्री की गोद में सम्पूर्ण ब्रम्हांड का तेज एकत्र हो कर बालक रूप में प्रकट हुआ।
सारी हवाएं उस बालक के चरण छू लेने को व्यग्र हो गयी थीं। उस बालक के ऊपर बरस कर उसका अभिषेक करने को आतुर मेघों के आपसी टकराव से उत्पन्न विद्युत की गरज में जैसे प्रकृति का उद्घोष था, कि धर्म कभी समाप्त नहीं होता। जब जब अधर्म चरम पर पहुँचता है, ईश्वर तभी आते हैं। परित्राणाय साधूनाम्... साधुओं के त्राण के लिए! विनाशाय च दुष्कृताम... दुष्टों के विनाश के लिए! धर्मसंस्थापनार्थाय... धर्म की स्थापना के लिए... वे आ गए थे। वे ऐसे ही आते हैं।

लड़ेंगे तो पिटेंगे भी "

 भारत में जब तक कांग्रेस का शासन रहा,तब तक यह नारा सार्थक रहा कि :-

❤लड़ेंगे तो जीतेंगे भी 💚
किंतु मोदी राज में हर आंदोलन के धुर्रे बिखेर दिये गये हैं, अब तो ये नारा होना चाहिए कि :
"लड़ेंगे तो पिटेंगे भी "

धन्यवाद-श्री नरेन्द्र भाई मोदी

 *

⚡ आजादी के बाद पहली बार कश्मीर ( श्रीनगर )के लालचौक से जन्माष्टमी की झांकी निकली:-
धारा 370 हटने का परिणाम..
*मेरी जानकारी के अनुसार भारत को मिली आजादी के 77 वर्ष बाद कल जन्माष्टमी को पहली बार* श्रीनगर, हंदवाड़ा, सोपोर और कुलगाम की सड़कों पर भगवान मुरलीधर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । सारे जम्मु कश्मीर में इस बार बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई!
धन्यवाद, भारत सरकार,धन्यवाद भारतीय सेना, धन्यवाद बीएसएफ,धन्यवाद लेफ्टिनेंट गवर्नर श्री मनोज सिन्हा, धन्यवाद श्री अमित भाई शाह, धन्यवाद-श्री नरेन्द्र भाई मोदी और धन्यवाद सनातन प्रेमी बंधुगण तथा धन्यवाद शांतिकामी कश्मीरी आवाम।
कल कश्मीर घाटी की गलियों में गूंज रहा था:-*हाथी घोड़ा पालकी- जय कन्हैया लाल की*
*जय श्री कृष्ण 🦚🙏💜
धारा 370 हटाये बिना क्या यह संभव था ?
See insights
Boost a post
All reactions:
Ramesh Ranjan Tripathi, Aseem Shukla and 2 others

वामपंथी दलों के दफ्तरों में

 मार्क्स ने कहा था- "हरएक से उसकी क्षमतानुसार काम लिया जायेगा! हरएक को उसकी जरूरत के अनुसार दिया जायेगा!"

कार्ल मार्क्स ने कभी यह नही कहा कि सरकार जात देखकर नौकरी या सरकारी मदद दे!आजकल वामपंथी नेताओं और वामपंथी दलों के दफ्तरों में मार्क्स,एंगेल्स,फीडेल कास्त्रो और नम्बूदिरीपाद के चित्र भले न मिलें,अंबेडकर के चित्र जरूर मिलेंगे!
वे भूल गये कि मार्क्स लेनिन ने कहा था :-
"दुनिया के गरीबो एक हो"
ये नही कहा था कि जाति धर्म मजहब के आधार पर संगठित होकर सामूहिक हाराकिरी कर लेना