गुरुवार, 17 सितंबर 2026

'Religion' से तात्पर्य 'भारतीय सनातन धर्म नहीं।

 कुछ अध कचरे अध्यन वालों ने " Religion अफीम है" मार्क्स के कथन को बेहद भ्रामक रूप से परिभाषित किया है। इस संदर्भ में मेरा निवेदन है कि मार्क्स के 'Religion' से उनका तात्पर्य 'सेमेटिक मजहबों' से रहा है न कि भारतीय सनातन धर्म से । लेकिन भारतीय 'सनातन धर्म ' न तो मार्क्स ने पढ़ा- समझा और न वर्तमान भारतीय वामपंथियों ने।

बेशक EMS नम्बूदिरीपाद और श्री पाद अमृत डांगे ने सनातन धर्म को ठीक समझा और वे सनातन धर्म को अन्य मजहबों से पृथक देखते थे।जबकि मार्क्स और मौजूदा मार्क्सवादियों ने सनातन धर्म को ठीक से पढा ही नहीं। स्मरण रहे कि भारतीय सनातन वैदिक धर्म में ब्रह्म सूत्र भी हैं, भगवद्गीता और उपनिषद् भी हैं। अष्टावक्र- जनक संवाद है, यम नचिकेता का संवाद है,श्वेतकेतु उद्दालक संवादहै, कुमारिल भट्ट आदि शंकराचार्य संवाद है।यदि मार्क्स ने नहीं पढ़े तो कोई बात, लेकिन भारत के वामपंथी साथी अपने अधकचरे ज्ञान के आधार पर संपूर्ण सनातन धर्म और भारतीय आध्यात्मिक दर्शन को या तो अन्य सेमेटिक मजहबों जैसा समझते हैं अथवा पेरियार वादियों जैसा अनार्य विरोधी। इसीलिये वे मजहबी आतंकवाद पर चुप हो जाते हैं।और भारतीय सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म पर नकारात्मक टिप्पणी करते रहते हैं🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें