शनिवार, 26 सितंबर 2026

वतनपरस्त सवर्ण कब तक यों अपमानित होते रहेंगे ?

 पाती प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नाम !

माननीय नरेंद्र भाई मोदी ! दीर्घायु भव !
आयुष्मान भव! यशस्वी भव ! हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को ७६ वें जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं ! मंगलम् जन्मदिनम् सुदिनम् भवतु।
आगे समाचार यह है कि हमें गर्व है की आप दुनिया के सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री हैं। आप से पहले लोकतांत्रिक दुनिया में न ऐंसा कोई हुआ है और न आपके बाद कोई होगा,जो अपने वतन के लिए इतना सबकुछ ईमानदारी से कर सकेगा।स्पेस साईंस टेक्नोलॉजी और स्वदेशी आंत्रप्रन्योर में आपने भारत को दुनिया में मशहूर कर दिया है। आपने कोरोना काल में जो संघर्ष किया है,वो हम सबने देखा सुना है।
कौन नहीं जानता कि आपकी सरकार ने कश्मीर बचाया। आपकी पार्टी भाजपा ने असम,बंगाल और नार्थ ईस्ट को बचाया। आपकी सरकार ने अलगावबाद की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान को प्रॉक्सी वार में धुल चटाई।आपकी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म किया। आपने वैश्विक मंच पर सारी दुनिया में शांति बनाए रखने की कोशिश की है। सभी देशों को आपस में मैत्री भाव बनाने की कोशिश की। आपने भारत में केंद्रीय स्तर पर भृष्टाचार को रोका। डिफेंस और पावर सेक्टर को भृष्टाचार मुक्त किया।अतिक्रमण पर अंकुश लगाया।
गांवों के गरीबों को घर दिये। देश को गंदगी से मुक्त किया। शौचालय बनवाये। देश में गरीब महिलाओं को उज्जवला योजनान्तर्गत मुफ़्त LPG कनेक्शन दिए गये। चौतरफ़ा विकास की ही वजह रही है कि मौजूदा ग्रोथ रेट 7.8 पर आकर दुनिया के विकसित राष्टों की नींद उड़ा रही है।
आपकी इन तमाम महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बावजूद,आपके चुनावी घोषणा पत्र के कुछ काम पूर्ववत् अटके पड़े हैं। गंगा,जमुना अभी भी मैली हैं। न्याय पालिका का आलम ये है कि तारीख पै तारीख! जजों के घर में जले हुए नोट पाये जाते हैं।आप ने गरीबों,बेरोजगारों के खाते तो खुलवा दिये, किंतु खातों में पैसा नहीं है। ऊपर से तुर्रा ये कि मेंहगाई आसमान छू रही है।आपने मंदिर बनवा दिए अच्छा किया, किंतु इससे निर्धन बेरोजगार आवाम का पेट नहीं भर सकता। आपके शासनकाल में शिक्षा मेंहगी हो गई,जातिवाद और सामाजिक दुराव बढ़ा है।
सरकारी स्कूलों/अस्पतालों की दुर्दशा आपसे छिपी नहीं है। केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट आ चुकी है। किंतु सार्वजानिक उपक्रमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न तो केंद्रीय वेतन आयोग से संबद्ध किया गया,न ही सार्वजनिक उपक्रमों की PRC से संबद्ध किया गया।इन अलहदा रखे गए पेंशनर्स को आप किस अपराध की सजा दे रहे हैं?देश के लाखों पेंशनर्स को पेसन रिवीजन से बंचित कर आप की ब्यूरोक्रेसी ने बड़ी भयंकर भूल की है।अगले चुनाव में परिणामघातक हो सकते हैं।
ज्ञातव्य है की देश में जो करोड़ों कुलीन सवर्ण हैं,वे जनसंघ के जमाने से ही राष्ट्रवादी विचार धारा से प्रतिबद्ध रहे हैं । जो सवर्ण १९८० के बाम्बे में संपन्न भाजपा स्थापना अधिवेशन में भाजपा के मूलाधार स्तंभ रहे हैं,आजादी के ७८ साल वाद उन्हें तोहफे में भाजपा की मोदी सरकार ने क्या दिया ? UGC !😢
अधिकांश सवर्ण वतनपरस्त सनातनी कट्टर हिन्दू हैं, आप बचपन से ही ब्राह्मण क्षत्रियों के बलिदान की गाथा गाते गाते शिखर पर पहुँच गये। याने भारत भाग्य विधाता बन गये। आज ब्राह्मण बेचारे भगवान श्रीकृष्णजी के जमाने वाले सुदामा से भी गये बीते हो गये।अतीत में ब्राह्मण की गरीबी केवल भूखा रखतीं थी,किंतु अब तो निर्दोष ब्राह्मण को भी जेल भेज दिया जाता है।
ब्राह्मण क्षत्रिय हजारों साल से हर कालखंड में विदेशी बिधर्मी बर्बर आतताइयों के अत्याचारों से लड़ते ही आ रहे हैं। लेकिन आजाद भारत में जब उनकी अपनी ही सरकार गले में फंदा डालने लग जाए, तो सहन करना मुश्किल है। बामन ठाकुर अपने देश और धर्म के लिए चाहे जितना कष्ट झेल लेंगे। किन्तु जंतर मंतर नुमा काकरोची भीड़ की बदजुबानी कतई सहन नहीं करेंगे। वे कब तक यों अपमानित होते रहेंगे ?
सत्ता के चुनावी रण में कुछ लोगों को अपने संख्या बल का बहुत गुमान है। सो आप जातीय जन गणना करवा ही लीजिये। देखें वामन बनिया ठाकुर कितने हैं? फिर जिसका जितना गरीबी पर्सेंटेज हो,उस वर्ग को उतना दे दिया जाए। पता करें कि देश भर में सवर्णों पर कितनी झूंठी शिकायतें दर्ज हो रही हैं ? पूरेदेश भर के पुलिस थानों से आंकड़े इकठ्ठे करवा लिए जावें और तदनुसार आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू हो।यदि भाजपा की सरकार अभी नहीं सम्भली,तो आने वाले हर चुनाव में राजस्थान के मौजूदा स्थानीय चुनाव का रिजल्ट आप के सामने है। इति श्री🙏!
पुनश्च जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं 🙏💕 जय श्री राम 🙏 जय सनातन धर्म 🙏जय भारत 🙏वंदेमातरम् 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें