शुक्रवार, 21 जून 2024

बन बाग़ खेत मैढ़ चारों ओर हरियाली

 बन बाग़ खेत मैढ़ चारों ओर हरियाली ,

उद्भिज गगन अमिय झलकावै है।
पिहुँ -पिहुँ बोले पापी पेड़ों पै पपीहरा ,
चिर-बिरहन मन उमंग जगावै है।।
जलधि मिलन चलीं इतराती सरिताएँ,
गजगामिनी मानों पिया घर जावै है।
झूम-झूम वर्षें पावस गहन घन ,
झूलनों पै गोरी मेघ मल्हार गावै है।।
.... अपने प्रथम काव्य संग्रह [अनामिका ] से उद्धृत ;-श्रीराम तिवारी

प्रवीण के नानाजी का एक ऐतिहासिक फोटो

 Ultimate Results: नाना की हाथी वाली तस्वीर के कमेंट में आदरणीय Balbhadra Mishra जी ने नाना का एक ऐतिहासिक फोटो डाला था। संभवतः ये स्थापना के समय का उनका पहला फोटो था। ये फोटो ब्लर ही खींचा गया था। इसकी कोई अन्य कॉपी नहीं थी। इस फोटो को revive करने में दो दिन का समय लगा। Akshat Tiwari ने इसमें काफी मदद की, लेकिन नतीजा दिल खुश करने वाला है। #AI नाना के फेस को तो ले आया लेकिन कर्फ्यू वाली माता रानी की मूर्ति पूरी तरह ब्लर थी, लिहाजा उनके नए रूप को यहां लगाया है। पर ये कीमती फोटो अब पोस्टर साइज प्रिंट के लिए तैयार है। इसमें AI generated दो ऐप्स और #photoshop की भी मदद ली गई है। बीते दौर की कुछ तस्वीरें भी आज के दौर की रोज खींची जाने वाली हजारों तस्वीरों से बहुत कीमती है क्योंकि बीता दौर नही आता बस यादों में रहता है। समीक्षा के लिए original और revived दोनों तस्वीरें साझा कर रहा हूं।

All reactions:
You, Anamika Tiwari, Akshat Tiwari and 69 others
11
Love
Love
Comment
Send
Share

अनुज सीताराम तिवारी

 राष्ट्रपति पदक* विभूषित अनुज सीताराम तिवारी ,( P.H.Q सूबेदार सेवानिवृत्त )को

हार्दिक शुभकामनाएँ! आयुष्मान भव:!सदा सुखी भव:!

May be an image of 2 people and people smiling
See insights
Boost a post
All reactions:
You, Narendrakumar Dixit, LN Verma and 15 others