शनिवार, 28 नवंबर 2026

कांग्रेस का महापतन

 चूंकि मैं 45 साल तक तन मन धन से वामपंथी रहा हूँ और अब दो साल से नया नया भाजपाई हूँ। मैं भाजपा और नरेंद्र मोदी समर्थक कब कैसे बना? इसका सीधा जबाब है कि मैनें 50 साल कांग्रेस का शासन देखा,30 साल तक पश्चिम बंगाल में सीपीएम और वामपंथ का शासन देखा। लेकिन नरेंद्र मोदी का पहले वाला 12 वर्षीय गुजराती मुख्यमंत्रित्व काल और 2014 से अब तक 12 वर्षीय प्रधानमंत्रित्व काल सर्व श्रेष्ठ और बेमिसाल रहा। जिसे देख सुनकर भारत सहित दुनिया के करोड़ों लोग,मोदी के मुरीद हो गये। यदि मैं मोदी का मुरीद हो गया, तो क्या अपराध कर दिया?

जैसाकि अक्सर होता है कि प्राकृतिक उत्थान पतन की तरह राजनैतिक उत्थान पतन भी अवश्यंभावी परिवर्तन का सिलसिला हुआ करता है। पता नही कब कहाँ से आरक्षण की अमरबेल को UGC के पंख लग गये और भारत के स्वर्णिम मोदी युग को पत्नोन्मुखी शैतान की नजर लग गई । नतीजा सामने है।
आश्चर्य नही कि भृष्टाचार पर सवाल उठाने तथा भाजपा की कमजोरियों की ओर उसके नेताओं का ध्यानाकर्षण करना, यह मेरा पूर्व वामपंथी स्वभाव अपना स्वाभाविक असर नहीं छोड़ पा रहा है। शायद मेरे सनातन अंधभक्त होने में अभी कसर बाकी है या भगवा रंग में पूरी तरह रंगे जाने में कोई कसर बाकी है।
विगत दिनों बनारस,नागपुर की आंशिक चुनावी हार,बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की जीत एवं भाजपा की हार पर यदि मैने तत्काल सवाल उठाया, तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा भाजपा से मोह भंग हो गया है। दरसल मेरा UGC roll back की मांग करना जायज है और भाजपा को राष्ट्रहित में जिंदा रखना भी जरूरी है।
सत्ता की लोकतांत्रिक आलोचना का तात्पर्य यह नहीं कि सनातन के शत्रु कांग्रेस,सपा,रावण -त्रणमूल,चाराचोर,टोंटीचोर और अलगाववादी क्षेत्रीय दल परमपवित्र हो गये! राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की हार पर यदि मैंने सवाल उठाये तो यह भाजपा की स्थाई अस्वीकार्यता नही है। दरसल UGC roll back की मांग करने के कारण सवर्ण समाज पहले से कहीं अधिक एकजुट और मजबूत हुआ है । किंतु भाजपा कुछ कमजोर अवश्य हो रही है।
भाजपा की जरूरी आलोचना करने के कारण भ्रमित हुआ मेरा एक फेसबुक मित्र मुझे मोदी सरकार का जरखरीद गुलाम समझ बैठा। उसे शायद यह गुमान रहा होगा कि भारत राष्ट्र की सत्यनिष्ठा के वशीभूत मैं सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ कुछ नहीं बोलूँगा।
मैं अपने अनुभव से बता सकता हूँ कि संघ परिवार का राजनैतिक विरोध सवर्णों को करना ही नहीं चाहिए। इसी तरह वामपंथ को भी मोदी विरोध त्याग दैना चाहिए।क्योंकि मोदी जी की आर्थिक नीति से भारत मजबूत हुआ है।देश और आवाम के हित में इतना तो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी भी नहीं कर पाई।
मुझे पूरा हक है कि अपने वैचारिक परिवर्तन को उजागर करूँ। कुछ अपवादों (जैसे 1977 में इंदौर के कल्याण जैन जो कि जनता पार्टी से थे) को छोड़कर आमतौर पर हम अपने ट्रेड यूनियन वाले सिर्फ वामपंथियों को ही वोट देते रहे हैं। यह बात जुदा है कि हमने 45 सालों में बड़े बड़े भाषणबाज तो पैदा किये, किंतु कभी एक अदद वामपंथी विधायक मध्यप्रदेश की विधानसभा में नहीं भेज सके! न किसी को जिता पाये न किसी की जमानत बचा पाए। यदि कहीं पर वामपंथी विकल्प न मिला तो कांग्रेसियों को ही वोट दे दिया करते थे। याने सिर्फ 'भाजपा और संघ परिवार' ही हमारे लिए अछुत थे, बाकी सब के 10० खून माफ!
हमने देखाकि 2004 से 2014 तक कांग्रेसियों ने कैसा भयंकर सत्ता सुख भोगा? कैसे 'हिंदू आतंकवाद' नामक पदवंद का जघन्य सृजन किया गया।गनीमत रही कि लोकपाल के गर्भ से जन्मा "अण्णा आंदोलन" भाजपा व सनातन भारत का तारणहार बन गया और कांग्रेस के लिए मारणहार फंदा बन गया।भृष्ट कांग्रेस के बलीअहद यानि ( कांग्रेस के युवराज) राहुल गाँधी ने जब 'संसद में पारित विधेयक'की प्रति फाड़कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के मुंह पर दे मारी, तो भारतीय संसद को आंसू बहाने लायक़ भी नहीं छोड़ा।
तब हम तमाम वामपंथी लिख्खाड़ क्या कर रहे थे? तब हम अल्पसंख्यक परस्त,घोर नास्तिक कामरेड लोग सोनिया गाँधी,राहुल गांधी,राबर्ट वाड्रा की भृष्ट असंवैधानिक हरकतों की तो अनदेखी कर रहे थे और प्रगतिशीलता के बहाने भारतीय राजनीति के धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद पर हमला कर रहे थे। हम तत्कालीन
कम्युनिस्ट लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भाजपा को पानी पी पी कर कोस रहे थे। एक राष्ट्रीय स्तर का ट्रेड यूनियन पदाधिकारी होने के नाते मैं संघ परिवार का मुखर आलोचक हुआ करता था। दत्तोपंत ठेंगड़ी जैसे संत पुरुषों को भी हम सर्वहारा का दुश्मन और अमेरिकन पिट्ठू मानकर उनका निरंतर निरादर करने में निपुण थे।
किंतु जब सुखराम,ए राजा करुणानिधि, मुरासोली मारन, कावेरी मारान, उदयनिधि मारान, कनिमोझी,एम के स्टालिन जैसे भृष्ट नेता 2G-3G-4G कर रहे थे,कोयला कांड कर रहे थे,जब लालू भालू चारा चर रहे थे, जब कार सेवकों का हत्यारा मुलायम यादव, शिवपाल यादव सैफई में बिड़नियां नचवा रहे थे, तब इन हरामखोरों पर लगातार चुप्पी साधे रहने वाले हम तत्कालीन तथाकथित वामपंथी बुद्धिजीवी लोग या तो अण्णा आंदोलन को पंचर करने में जुटे थे या संघ,भाजपा,विश्व हिन्दू परिषद को आतंकी घोषित कराने,गुजरात के तत्कालीन तथाकथित बदनाम मुख्यमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी की आलोचना के तराने गा रहे थे।
‌
याद करें कि कांग्रेस( UPA) के उस स्वर्णिम दौर में अफजल गुरु, शरजील इमाम,उमर फारुख, आशियां अंद्राबी,यासीन मलिक,महबूबा मुफ्ती जैसे आतंकियों के लिए उनके खैरख्वाह सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे आधी रात को खुलवाने पहुँच जाया करते थे। तब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार का दिल केवल रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धड़कता था।
1989-90 के दौरान मारे गये लाखों कश्मीरी पंडितों के लिए हम वामपंथियों के दिल में कोई संवेदना नहीं थी। कभी कश्मीर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा फहराने पहुंचे भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी हमारे लिए खलनायक हुआ करते थे। अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी का एक मामूली शागिर्द और संघ का पूर्व प्रचारक जब गुजरात का मुख्यमंत्री बना तो भारत के दुश्मनों ने "गोधरा बर्निंग ट्रेन" में 56 हिन्दू कारसेवकों को जिंदा जला दिया।
इन के दिवंगतों के बारे में पोलिट ब्यूरो के बयान कभी कभार ही पढने सुनने में आते थे। लेकिन JNU में किसी खजवा कुत्ते की भों भों पर सीनियर कामरेड आधी रात को भी दरपेश होते रहे हैं
तब तक मैं भी पूर्ण सामर्थ्य और समर्पण के साथ हिंदुत्व और दक्षिणपंथ के विरोध और धर्मनिरपेक्षता की कुपक्षधरता में अपने निजी ब्लाग:-www.janwadi .blogspot.com पर 35 हजार पेज लिख चुका था। जब 2008 में वामपंथ ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया तभी से कांग्रेस का महापतन चला आ रहा है।
कोई लाख करे चतुराई!
विधि*का लेख मिटे न रे भाई!!
विधि* याने संविधान.... याने बहुमत वाली डेमोक्रेसी।
भाजपा (NDA) अंतर्गत आ रही तमाम चुनौतियों,खामियों, विसंगतियों के बावजूद, भारत राष्ट्र स्वाभिमान और 'सर्वजन हिताय बहुजन सुखाय' के मद्देनजर भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। जय श्रीराम🙏 जय भारत🙏 जय सनातन🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें