मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

जाति धरम की सियासत,


कांग्रेस औ भाजपा, दोनों एक समान!
नीति बनाई 'आप' ने, लूट लिया मैदान !!

कांग्रेस संग क्यों चली, अब गठबंधन चाल!
अपने कौल से मुकर गए,'आप" केजरीवाल.!!


लोकसभा चुनाव का, प्रबल प्रचंड  प्रचार!
 जाति धरम की सियासत,भारत शर्मशार !!

या अली आजम कहे,योगी जपत बजरंग!
राजनीति ने  धर्म को,कैसा किया बदरंग !!



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें